देवरिया, सितम्बर 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर में लगे मोबाइल टॉवरों का नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा कर वसूला जाएगा। इसका प्रस्ताव बोर्ड से पास होने के बाद शासन से बायलॉज बनकर आ गया है, जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। वहीं शहर में लगे टॉवरों का नगर पालिका कर्मियों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। शहर में लगे मोबाइल टॉवरों के कम्पनी से नगर पालिका द्वारा पहले कर की वसूली नहीं की जाती थी। अब नगर पालिका क्षेत्र में लगे टॉवरों से नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा कर वसूला जाएगा। इसके लिए नगर पालिका के बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है। वहीं शासन से इसका बायलॉज भी बनकर आ गया है। बताया जा रहा है कि शहर में लगे मोबाइल टॉवरों का पालिका कर्मियों द्वारा सर्वे किया जा रहा है, सर्वे कार्य पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट तैयारी की जाएगी और उसके बाद संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.