सहरसा, फरवरी 5 -- सहरसा। नगर संवाददाता। मॉडल अस्पताल में बुधवार को एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन की कुव्यवस्था के कारण इलाज कराने आए मरीजों को भारी परेशानी हुई। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पर्ची कटवाने से लेकर इलाज तक की प्रक्रिया रुक गई। हाल यह रहा कि टार्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जेनरेटर भी चालू नहीं किया गया। इस कारण अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। बिजली बाधित रहने से इमर्जेंसी, ओपीडी , दवा वितरण कार्य बाधित रहा। जबकि बिजली विभाग ने दो दिन पहले हीं बिजली आपूर्ति बंद करने की जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन लापरवाह बना रहा। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण मरीजों की जान सांसत में बनी रही। मरीजों को काफी परेशानी हुई। गनीमत रही की इलाज के अभाव में किसी मरीज की जान नहीं गई ।ले...