प्रयागराज, मई 10 -- नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कस ऑफ इंडिया इलाहाबाद मंडल की शनिवार को 14वीं द्विवार्षिक सभा सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई। इसे राष्ट्रीय महासचिव विवेक सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने विकास अधिकारियों को आने वाले दिनों को उज्जवल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं। उनको अधिक से अधिक एजेंट बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संस्थान में एलआईसी में होने वाले बदलाव के प्रति भी आगाह किया। उन्होंने संस्था से जुड़ने वाले नये सदस्यों, जिन्होंने अपना टारगेट पूरा किया था, उनका कन्फर्ममेशन किया। ऐसे 55 लोगों को विकास अधिकारी संगठन की ओर से सम्मानित भी किया गया। इसके बाद जनरल बॉडी का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से मनोज सक्सेना को मंडलीय अध्यक्ष, आलोक सिंह को मंडलीय सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान र...