शामली, जनवरी 6 -- शहर के दिल्ली रोड स्थित टायर मार्केट में देर रात्रि दो दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। दुकान से काला धुआं और आग की लपटे देख आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना दुकान मालिक को दी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचे गई और घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दोनों दुकानों में करीब 5 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। शहर के तैमुरशाह निवासी सभासद इखलाक उर्फ कालू कुरैशी और गुलशननगर निवासी नौशाद राव पुत्र हबीब की शहर के टायर मार्केट में पुराने टायरों की दुकान है। बताया जाता है कि गत सोमवार देर शाम 7 बजे वह दोनों दुकान बंद कर चले गए थे। रात्रि करीब दो बजे अचानक दुकान में भीषण आग लग गई। दोनों की दुकान से आग की लपटे निकलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने दुकानों में आग लगी देख मामले की सूचना सभासद काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.