गोरखपुर, जनवरी 27 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर के बंजारा टोला स्थित बाइपास मार्ग पर टायर बदलते समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, रामप्रसाद चौरसिया उर्फ अंकित चौरसिया निवासी ग्राम डिगुरी, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज 9 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे कार से गोरखपुर जा रहे थे। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बंजारा टोला के पास उनकी कार का अगला पहिया पंचर हो गया। इसके बाद वह सड़क किनारे खड़े होकर स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कैम्पियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.