गिरडीह, जनवरी 1 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के घुजाडीह स्थित भरखर मोड़ के समीप जीटी रोड पर गुरुवार शाम सब्जी लदे वाहन के पलटने से वाहन चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिये डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त वाहन में सब्जी लदी थी जो बरही से धनबाद की ओर जा रहा था। इसी क्रम में एक टायर के फट जाने से वाहन पलट गया। वाहन पलटने से बोरे में भरी मटरछिमी सड़क पर बिखर गयी और चालक जमुई के फतेहपुर निवासी मोनू कुमार भगत घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने केबिन में फंसे चालक को निकाला। तबतक सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। बताया जाता है पुलिस के तुरंत मौके पर पहुंच जाने से सड़क पर बिखरी मटरछिमी सुरक्षित बच गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...