उन्नाव, नवम्बर 22 -- अचलगंज। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बोलेरो का अगला टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे खंती में पलट गई। जिसमें सवार तीन महिलाएं, चार बच्चों समेत दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है । जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। माखी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी रेखा सैनी शनिवार को अपनी देवरानी संतोषी के मायके बारासगवर थाने के ग्राम गढ़ेवा में होने वाले मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार समेत जा रही थी। जाने के लिए गांव से एक बोलेरो बुक किया था। जो उन्नाव लालगंज मार्ग के हड़हा फ्लाई ओवर निकट पहुंची ही थी कि अचानक अगला टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में पलट गई। जिससे वाहन चालक गुड्डू पुत्र सातन के अला...