उरई, जनवरी 16 -- एट। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर एट कोतवाली क्षेत्र के जखोली के पास शुक्रवार दोपहर प्याज से भरे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया और बेकाबू ट्रक हाईवे किनारे वाहनों का इंतजार कर रहे लोगों पर पलट गया। इसमें मौके पर ही ननद-भाभी और ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि चचेरे भाई-बहन घायल हो गए। घायलों में युवती की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया। जबकि पुलिस ने तीनों शवों को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादसे से हाईवे पर जाम लग रहा और मौके पर डीएम एसपी ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एट थाना क्षेत्र के जखोली निवासी अनंतराम की 45 वर्षीय बहन लौंगश्री पत्नी बलवान निवासी ऊसरगांव मकर संक्रांति पर गुरुवार को 20 वर्षीय बेटी वंदना के साथ मायके जखोली आई हुई थीं। मां-बेटी को वापस घर छोड़ने जाने के लिए अनंतराम की 65 वर्षीय पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.