मेरठ, जनवरी 8 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र के एनएच-58 स्थित वेदव्यासपुरी चौकी के पास बुधवार तड़के एक ट्रोले का टायर फटने से वह सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में बिजली के तार टूट गए, जिससे इलाके की बिजली बाधित हो गई। ट्रोला चालक सलीम देहरादून से मिट्टी लेकर नोएडा जा रहा था। ट्रोला वेदव्यासपुरी चौकी के पास पहुंचा, तभी आगे चल रही बस ने बाइक सवार को बचाने के लिए ओवरटेक किया। इससे ट्रोला चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। जिससे ट्रोले का टायर फट गया और वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। बिजली का पोल और ट्रोला दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद वेदव्यासपुरी क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वेदव्यासपुरी चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह ने बताया कि ट्रोला मालिक और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच समझौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.