आजमगढ़, मई 28 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की भोर में टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक एक्सप्रेसवे से नीचे उतर गया। ट्रक पर सवार चालक सहित छह लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक पर 116 बकरियां और भेड़ लदी थीं। सुल्तालपुर से ट्रक बिहार जा रहा था। सुल्तानपुर जनपद के कोड़वार निवासी ट्रक चालक सद्दाम सुल्तानपुर जनपद के पलिया बाजार से बकरियां और भेड़ लेकर बिहार जा रहा था। ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 189 के पास पहुंचा था। इस दौरान ट्रक का अगला टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से 10 फीट नीचे उतर गया। हादसे में ट्रक सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग पहुंच गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.