बदायूं, मार्च 22 -- जरीफनगर थाना क्षेत्र के बदायूं मेरठ हाइवे पर उस्मानपुर के पास किराने के सामान से भरी डीसीएम टायर फटने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। डीसीएम गाजियाबाद से किराना का सामान लेकर सहसवान जा रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ टायर फट गया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और डीसीएम हाईवे किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और डीसीएम को सीधा करवाकर उसमें भरा सामान दूसरे वाहन में लदवाकर गंतव्य की ओर भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.