बस्ती, फरवरी 16 -- विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। फोरलेन पर छावनी थानांतर्गत भदोही गांव के सामने अंडरपास पुल पर लखनऊ से गोरखपुर जा रहे एक ट्रेलर टायर फटने से अनियंत्रित हो गई। आगे चल रही दूसरी एक डीसीएम में जा भिड़ी। ट्रेलर की ठोकर से कानपुर से खलीलाबाद मंडी जा रही डीसीएम का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डीसीएम का चालक व खलासी सुरक्षित बच गए। दुर्घटना में ट्रेलर चालक शैलेन्द्र कुमार (52) और उनके भाई विनोद कुमार (48) पुत्रगण विजयबहादुर निवासी विश्वनाथगंज थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ बुरी तरह घायल हो गए। मौके पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज शशि शेखर सिंह ने दोनों घायलों को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। कानपुर से खलीलाबाद सब्जी मंडी जा रही डीसीएम पर ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.