मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर, संवाददाता । राजगढ़ के धनसीरिया गांव के पास शनिवार की भोर टायर ब्रस्ट होने पर पिकअप छोड़कर तस्कर भाग निकले। पिकअप से कुल सात मवेशी बरामद हुए। पुलिस फरार तस्कर की तलाश में जुट गई है। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि भोर ग्रामीणों से सूचना मिली कि धनसीरिया गांव के पास बीच सड़क पर एक पिकअप खड़ी है। जिसका टायर ब्रस्ट है। पिकअप में मवेशी लदे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप से सात मवेशी बरामद किया। मवेशियों को गांव के गोशाला में सुपुर्द कर दिया। पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...