आगरा, जनवरी 30 -- टायर चोरी के आरोपित लखन सिंह कुशवाह निवासी धनौली मलपुरा को राहत मिल गई है। अदालत ने आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया है। वादी ने थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज कराकर बताया था कि उसने अपनी धनौली स्थित टायर्स की दुकान पर छह माह पूर्व आरोपित को काम पर रखा था। आरोपित व अन्य ने दुकान से टायर चुरा अन्यत्र बेचना शुरू कर दिया। दोनों ने मिलकर 400 टायर चोरी कर बेच दिए। जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान आरोपित के अधिवक्ता योगेश शुक्ला एवं गुंजन अग्रवाल ने तर्क दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...