गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- हवा भरवाने के बहाने आए थे बाइक सवार आरोपी दुकानदार ने पंपकर्मियों की मदद से दोनों को पकड़ा गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थाना क्षेत्र में टायर चोरी कर भाई रहे दो आरोपियों को दुकानदार ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मदद से दबोच लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हिंडन विहार में रहने वाले सलाउद्दीन अंसारी का कहना है कि वह मूलरूप से मुजफ्फरपुर बिहार के रहने वाले हैं और पुस्ता रोड स्थित कन्हैया लाल एंड संस पेट्रोल पंप पर पंक्चर की दुकान करते हैं। बीते 23 दिसंबर की शाम करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक पर दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और बाइक में हवा कम होने की बात कहकर हवा भरने को कहा। वह जैसे ही नोजल पाइप उठाने के लिए दुकान की तरफ मुड़े, उसी दौरान दोनों युवक दुकान में रखे दो नए टायर उठाकर बाइक पर भागने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.