बिजनौर, फरवरी 7 -- टायर्स की दुकान पर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक कर अभी भी फरार है पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों के करीब पहुंची थी। नगर के मोहल्ला साहूवान निवासी व्यापारी अजय बंसल पुत्र जयगोपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि बाईपास पर रचना टायर्स की दुकान है। 28 जनवरी की रात्रि में दुकान में कुंबल लगाकर सोने चांदी के सिक्के व चैक सहित 55 हजार रुपए की नगदी चोरी करके ले गए थे। चोरों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में अज्ञात चोरो को पकड़ने के लिए तीन टीम बनाई गई थी। प्रभारी ...