सिमडेगा, अप्रैल 4 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के टापूडेगा करंजटोली गांव में पेयजल की समस्या से संबंधित डिजिटल संवाद प्रकाशित हेने के बाद प्रखंड प्रशासन हरकत में आया है। बीडीओ पूनम मिंज ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मेरोमडेगा पंचायत के मुखिया लक्ष्मी बड़ाईक को गांव में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने 15 वें वित्त आयोग के फंड से गांव में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है। विदित है कि हिंदुस्तान ने 30 मार्च के अंक में जिले में हर घर को मिले नल जल योजना का लाभ शीर्षक खबर प्रकाशित कर टापूडेगा करंजटोली गांव की समस्या को उजागर किया था। इधर बीडीओ के द्वारा पेयजल सुविधा बहाल करने के निर्देश की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने हिंदुस्तान और प्रखंड प्रशासन के प्रति अभार प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.