औरैया, फरवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। जिले के मेधावियों ने 2025 की यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया कि सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोकते। किसी ने रोज तय समय पर पढ़ाई कर लक्ष्य पाया, तो किसी ने मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर किताबों को दोस्त बनाया। नियमित रिवीजन, पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने इन छात्रों को टॉपर्स की कतार में खड़ा किया। अब ये मेधावी छात्र आने वाली पीढ़ी को संदेश दे रहे हैं कि सही रणनीति, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ की गई पढ़ाई हर विद्यार्थी को सफलता दिला सकती है। मैंने शुरुआत से ही तय कर लिया था कि रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ना है, ताकि परीक्षा के समय बोझ न बने। स्कूल में पढ़ाए गए टॉपिक को उसी दिन घर आकर दोहराती थी और अपने शब्दों में छोटे नोट्स तैयार करती थी। कठिन विष...