रांची, अक्टूबर 10 -- नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर चलाए गए 'ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ ने 37 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार है। पकड़े गए दोनों आरोपी रामू बिन (पश्चिमी चंपारण) और सुंतनी गमांगा (ओडिशा) के निवासी हैं। ज्ञात हो कि शुक्रवार को कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम रांची ने संयुक्त अभियान चलाया गया था। जाँच के दौरान, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पूछताछ में उनकी पहचान रामू बिन (पश्चिमी चंपारण) और सुंतनी गमांगा (ओडिशा) के रूप में हुई। इससे पहले असिस्टेंट सिक्योरिटी कमांडेंट अशोक कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच करने पर उनके बैग से 37 किलो गांजा जब्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.