रांची, मई 16 -- नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे पुलिस ने शुक्रवार की सुबह आठ बजे लाली महुआटोली गांव स्थित कुएं से एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक 25 वर्षीय मनेश्वर महतो महुआटोली गांव निवासी था। जानकारी मिलने पर थानेदार रंजीत सिन्हा सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवाया। थानेदार बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है। ग्रामीणों के अनुसार मनेश्वर 12 मई से गायब था। शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चे वहां से गुजर रहे थे तो एक बच्चा कुएं के पास गया तो उसने देखा कि कुएं में शव तैर रहा है। इसके बाद बच्चों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...