हजारीबाग, मई 15 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड में आठ पंचायत में 61 गांव हैं जिसकी कुल जनसंख्या 60 हजार है। प्रखंड के लोगों को पेयजल के लिए गांव 427 सोलर जलमीनार और 831 चापानल लगाए गए हैं। परन्तु करोड़ों खर्च करने के वावजूद लोगों को पानी के लिए काफ़ी मशकत करना पड़ता है। प्रखंड में जल नल योजना के नाम पर सिर्फ राशि की बंदर बांट की गई। प्रखंड में लगाए गए कुछ ही सोलर जलमीनार पानी मिल रहा है। बाकी अधिकतर जलमीनार खराब पड़ा हुआ है। यह सिर्फ शोभा बनकर रह गया है। इस ओर किसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। प्रखंड में करीब सोलर जलमीनार बना है। जिसमें करीब 110 जलमीनार खराब पड़े हुए हैं। जबकि 53 चापानल खराब पड़े हुए हैं। सैकड़ों जलमीनार खराब पड़े हैं तो कहीं अधूरा पड़ा है। कई सोलर जलमीनार को जैसे तैसे छोड़ दिया गया है। लोगों के घरों में पा...