हजारीबाग, मार्च 19 -- दारू, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के केसड़ा गांव से एक वर्ष पूर्व फरार प्रेमी युगल आखिरकार मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ अपने पैतृक घर पहुंचे। अंचल से तैनात मजिस्ट्रेट के रूप में राजस्व उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, एसआई पवन कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने युवक के घर जोड़े को जिम्मेवारी दी और कहा कि दोनों ने स्वेच्छा से विवाह न्यायालय में कर लिया है, दोनो ही बालिग हैं। इनलोगों ने आवेदन देकर अपने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाया है। टाटीझरिया सीओ ने हमें इसको सुरक्षित घर पहुंचाने की जवाबदेही दी है। उन्होंने मौके पर उपस्थित युवती के भाई को भी समझाया। कहा कि भारतीय संविधान में जो अधिकार हमें मिला है, उसका हमें पालन करना चाहिए। ये दोनों ने भी अपने अधिकार का पालन किया है। क्या है माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.