हजारीबाग, अगस्त 4 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के होलंग और रोल पत्थर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाईकिल चालक की मौत हो गई जबकि उस पर बैठा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान विकास गंझू 25 वर्ष पिता बंधन गंझू के रूप में हुई है जो बिष्णुगढ़ के महुआटांड का रहने वाला था। घायल 26 वर्षीय अशोक गंझू पिता गणेश गंझू को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों हीं युवक विष्णुगढ़ क्षेत्र के महुआटांड निवासी हैं।सूचना मिलते ही टाटीझरिया पुलिस सोनाराम हेंब्रम,पवन कुमार,रामप्रवेश राय,दीपक कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक सड़क के दोनों ओर लंबी गाड़ियों की कतार लग गई थी। कार में सवार सभी लोग देवघर से आ रहे थे। घटना के बाद सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.