हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर तीन हाथियों के झुंड के आ धमकने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को अहले सुबह यह झुंड खम्भवा के जंगल में पहुंचा और दिन भर वहीं शरण लिए रहा। शाम ढलते ही हाथियों ने अपनी राह में आने वाली संपत्तियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। सबसे पहले, झुंड ने मंडपा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर की चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई नई घटना नहीं है, जब भी हाथी इस क्षेत्र में आते हैं, वे इस विद्यालय को अपना निशाना जरूर बनाते हैं। मंडपा से निकलने के बाद हाथियों का समूह बंशी होते हुए दनेवा पहुंचा। यहां उन्होंने सुकर फार्म की चाहरदीवारी को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद खेत में लगे आलू के पौधों को जड़ समेत रौंदते हुए आलू की पूरी फसल बर्बाद कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.