हजारीबाग, फरवरी 13 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग पर टाटीझरिया चौक के समीप शुक्रवार को हाइवा और कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया। कार चालक छोटा डहरभंगा निवासी महेंद्र ठाकुर पिता- मथुरा ठाकुर है। महेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने महज एक दिन पहले ही शोरूम से नई बलेनो कार खरीदी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा हजारीबाग से होलंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान टाटीझरिया चौक के पास कार से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। महेंद्र ठाकुर को केवल हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने के बाद टाटीझरिया थाना के एएसआई दीपक पाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और दुर्घटनाग्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.