हजारीबाग, फरवरी 19 -- दारू, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के एनएच-522 रौल पत्थर के पास सडक दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला नरकी तिलैया की है। महिला टाटीझरिया के बिशाय से अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रही थी। वह बिशाय में अशोक किस्कू की पत्नी अनीता सोरेन की पेटो में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद बुधवार को श्राद्धकर्म में पहुंचे हुए थे। लौटने के क्रम में रोल पत्थर के पास अज्ञात पिकअप वैन बाइक को पीछे से मारकर भाग निकला। पिकअप के बाइक को धक्का देने पर तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से घायल महिला को अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...