हजारीबाग, जनवरी 7 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि । टाटीझरिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया । उद्घाटन प्रमुख संतोष मण्डल, बीस सूत्री अध्यक्ष रवि सिंह, चिकित्सा प्रभारी डाॅ अरूण कुमार सिंह, मुखिया रेखा देवी, मुखिया सुरेश यादव, पंसस पुष्पा देवी, कैलाशपति सिंह, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया । कार्यक्रम का संचालन बैजनाथ प्रसाद ने किया।सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में टाटीझरिया के विभिन्न गांव से आए रोगियों का चिकित्सीय जांच कर दवाईयां दी गई।इसके अलावे किशोर स्वास्थ्य कल्याण दिवस के बारे में प्रचार प्रसार करने वाले बच्चे प्रशांत कुमार और नैंसी कुमारी को अतिथियों की ओर से पुरस्कृत किया गया। वहीं स्वास्थ्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.