हजारीबाग, जून 25 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी टाटीझरिया मंडल इकाई के बैनर तले टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह ने किया। प्रखंड भाजपा प्रभारी सुरेश प्रसाद ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हेमंत की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है,गुंडागर्दी,बलात्कार रोज की घटना हो गई है। विकास के कार्य अवरुद्ध हैं। बिना घूसखोरी के वृद्धावस्था,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,दिव्यांग पेंशन तक स्वीकृत नहीं हो पा रहा है। दाखिल खारिज,आनलाइन रसीद आदि के सैकड़ों आवेदन पेंडिंग पड़े हुए हैं। मौके पर उपेंद्र पांडेय,राजेश यादव,रजनी कांत चौधरी,प्रमेश्वर यादव,संतोष कुमार, सुरेश प्रसाद,जीतन यादव,उपेंद्र सिंह,कृष्णा साव,पंकज मंडल,अधीर चंद तिवारी,पूनम देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.