हजारीबाग, दिसम्बर 7 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत बौधा डैम में रविवार को प्रखंड स्तरीय कमेटी के गठन को लेकर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की बैठक सह वनभोज का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता झरपो के रामलखन पांडेय ने किया। संचालन ज्योतिष पंडा ने किया। बैठक से पहले भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर बैठक की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि चुनाव प्रभारी व कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक, प्रदेश महामंत्री तुलेश्वर पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष सरोज पांडेय, दामोदर मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिटायर्ड एएसआई रामेश्वर पांडेय, प्रदेश सचिव बंटी मिश्रा, उपेन्द्र पांडेय उपस्थित हुए। बैठक में झरपो, भराजो, डुमर, अमनारी, खैरा, बौधा, खैरिका, बेड़म समेत अन्य गांव के कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सैकडो ल...