हजारीबाग, जनवरी 19 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भुताही मूरगांवों ग्राम निवासी दिनेश कुमार पिता आनंद कुमार और मिथिलेश कुमार नायक पिता सुदामा नायक शामिल हैं। थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि टाटीझरिया थाना कांड संख्या 7/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद हजारीबाग के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार, दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...