हजारीबाग, फरवरी 8 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। बगोदर के हेसला स्थित खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टाटीझरिया के नाम रहा। रोमांचक खिताबी भिड़ंत में टाटीझरिया की टीम ने कथारा को 9 विकेट के भारी अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम को नगद पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जिसे टाटीझरिया के कप्तान ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। यह निर्णय टीम के लिए सही साबित हुआ। टाटीझरिया के गेंदबाजों की आक्रामक और सटीक लाइन-लेंथ के आगे कथारा के बल्लेबाज टिक नहीं सके। निर्धारित 5 ओवरों के खेल में कथारा की टीम महज 33 रनों के स्कोर पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाटीझरिया की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने मात्र 3 ओवरों में ही ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.