हजारीबाग, अक्टूबर 8 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। हज़ारीबाग-बगोदर मार्ग एनएच 522 पर पड़ने वाला टाटीझरिया के दुधमटिया में मंगलवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वन महोत्सव में हजारों महिला, पुरूष और बच्चों ने वन एवं वन्य जीवों को बचाने का संकल्प लिया। लोगों ने एक-एक पेड़ को चुन चुनकर रक्षा सूत भी बांधे। सबसे पहले सुबह वन्य प्राणी सुरक्षा समिति टाटीझरिया के सदस्यों और ग्रामीणो की ओर से वन देवी और पेड़ों की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मौन धारण भी किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।।इसमें उपस्थित लोगों से जीव जंतु और जंगल को बचाने की अपील की गई। स्कूली बच्चों द्वारा गीत,संगीत, नुक्कड नाटक,नाटक के द्वारा पेड़ों से होने वाले फायदा के बारे में बता कर लोगों को जागरूक किया गया। यह वन महोत्सव वन्य प्राणी सुरक्षा समिति टाटीझरिया और वन विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.