हजारीबाग, जनवरी 3 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया एकल अभियान संस्कार शिक्षा के तत्वावधान में शनिवार को एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन टाटीझरिया मंच के डुमर हनुमान मंदिर में किया गया। मुख्य अतिथि डुमर पंचायत मुखिया ममता देवी, सोनु पांडेय, वार्ड सदस्य सोनु सिंह, जयशंकर पांडेय उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता एकल अभियान के संस्कारित गांव का निर्माण उद्देश्य को लेकर आयोजित की गई। इसमें गांवों को शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारवान बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में संभाग धनबाद अंचल हजारीबाग तथा टाटीझरिया से जुड़ी सत्संग मंडलियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में भजन मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुखिया ममता देवी ने कहा कि सत्संग मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षित गांव के साथ -साथ संस्कारित गांव का निर्माण करना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.