हजारीबाग, फरवरी 2 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड की भराजो और डुमर पंचायत के जनप्रतिनिधि सोमवार को पांच दिवसीय एक्सटर्नल एक्सपोजर विजिट के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हुए। टाटीझरिया चौक पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रश्मि खुशबू मिंज और विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भ्रमण दल सात फरवरी तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगा। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पंचायती राज व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन और वहां की आदर्श पंचायतों के कार्य मॉडल को समझना है। जनप्रतिनिधि वहां प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे कि कैसे स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं को धरातल पर बेहतर तरीके से उतारा जा सकता है। मौके पर बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज ने कहा कि इस भ्रमण से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.