हजारीबाग, जनवरी 9 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि पंचायती राज विभाग झारखंड के निर्देशानुसार टाटीझरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि शुक्रवार को दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना हुए। टाटीझरिया मुख्य चौक पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रश्मि खुशबू मिंज ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भ्रमण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास की बारीकियों से रूबरू कराने के लिए आयोजित किया गया है। भ्रमण के दौरान सभी जनप्रतिनिधि रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड स्थित आदर्श आदिवासी पंचायत नवागढ़ और चान्हो प्रखंड की रोल पंचायत का दौरा करेंगे। इन पंचायतों को सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और नवाचार के लिए मॉडल माना जाता है। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को अन्य सफल पंचायतों की कार्यप्रणाली दिखाना है। वहां के विकास कार्यों, ज...