हजारीबाग, फरवरी 9 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। बगोदर के हेसला मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतकर लौटी टाटीझरिया की टीम का सोमवार को पंचायत भवन टाटीझरिया में भव्य अभिनंदन किया गया। टीम ने न केवल विजेता की ट्रॉफी चूमी, बल्कि 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और मैन ऑफ द फाइनल का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुखिया सुरेश यादव के सौजन्य से आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से बीडीओ सह सीओ रश्मि खुशबू मिंज उपस्थित हुईं। अतिथियों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ सह सीओ रश्मि खुशबू मिंज ने कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। टाटीझरिया की टीम ने मैदान पर जो जुझारूपन दिखाया, वह काबिले त...