जमशेदपुर, जनवरी 5 -- जमशेदपुर। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर की पांच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। यह आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की ओर से जारी किया गया है। इसके तहत टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 6 जनवरी को चांडिल से बदला जाएगा। ट्रेन को पुरुलिया के बजाय मुरी और गुंडा बिहार होकर चलाने की तैयारी है। वहीं, झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 9 और 11 जनवरी को बोकारो तक ही चलाई जाएगी। टाटानगर-आसनसोल की दो मेमू ट्रेनों को लाइन ब्लॉक के दौरान आद्रा स्टेशन से अप और डाउन कराया जाएगा। इसके अलावा बक्सर एक्सप्रेस भी एक दिन लगभग एक घंटे की देरी से रवाना होगी। बताया गया है कि लाइन ब्लॉक के कारण मिदनापुर समेत अन्य कई मार्गों की ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...