जमशेदपुर, फरवरी 9 -- जमशेदपुर। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 10 से 13 फरवरी तक बोकारो स्टेशन तक ही चलेगी। इससे सैकड़ों लोकल यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, आसनसोल मेमू ट्रेन के परिचालन दूरी में 12 व 13 को कटौती हुई है। टाटा-हटिया एक्सप्रेस 10, 11 और 14 फरवरी को चांडिल के बाद बदले मार्ग गुंडा बिहार स्टेशन होकर अप डाउन करने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...