जमशेदपुर, जनवरी 23 -- जमशेदपुर। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 24 जनवरी को चांडिल के बाद बदलेगा। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश हुआ है। जबकि, राउरकेला व हटिया की दो जोड़ी मेमू ट्रेन 1 से 4 फरवरी तक रद्द होगी। इधर, टाटानगर बादामपहाड़ के बीच दो जोड़ी मेमू ट्रेनों का परिचालन रेलवे ने फिर शुक्रवार को रद्द रहने से ग्रामीण यात्रियों को दिक्कत हुई। वहीं, बिलासपुर मंडल और रांची मंडल में लाइन ब्लॉक से भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...