जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को आयोजित टाटा स्टील शी रन महिलाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा और स्वास्थ्य को समर्पित रही। टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य महिलाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर में विशेषकर शाम के समय, सुरक्षित वातावरण का संदेश देना था। दौड़ दो आयु वर्ग 18-35 वर्ष और 35 वर्ष से ऊपर के वर्ग में हुई। 35 प्लस श्रेणी में नीतू (बिब 754) प्रथम, वी. रानी (756) द्वितीय और ममता (753) तृतीय रहीं। वहीं, 18-35 आयु वर्ग में सुशीला समद (801) ने पहला स्थान हासिल किया। निर्मला सोय (828) दूसरे और अदिति मुर्मू (806) तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में विशेष प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। 18 वर्षीय खुशी कुमारी को सबसे कम उम्र की प्रतिभागी, जबकि 53 वर्षीय डॉ. ...