चाईबासा, फरवरी 19 -- नोवामुंडी,संवाददाता। टाटा स्टील के खनन लीज क्षेत्र कोड़ता देशाउली में बुधवार को सुरक्षा के बीच मागे पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। गितिलोर गांव से मुख्य ग्रामीण दिउरी मुरलुंग हेम्ब्रम के नेतृत्व में सहयोगी दिउरियों के साथ पूजन सामग्री लेकर ग्रामीण दामा दुमंग के साथ नोवामुंडी बाजार,पावर हाउस गेट से होकर पैदल चलकर कंपनी इलाके में प्रवेश किया। सभी ग्रामीण नोवामुंडी पुलिस और टाटा स्टील सिक्युरिटी गार्ड की निगरानी में आईओपीपी प्लांट समीप कोड़ता देशाउली पहुंचे। चार की संख्या में पहुंचे दिउरियों ने मिलकर साल पेड़ के निकट साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना शुरू किए। मागे पर्व होने की सूचना पर कोड़ता गांव से विस्थापित हुए गितिलोर और मुर्गाबेड़ा गांव में बसे लोग पहुंचे हुए थे। इस दौरान देवस्थल के समीप पारंपरिक दामा दुमंग के साथ हो नृत्य का ...