जमशेदपुर, जनवरी 21 -- टाटा स्टील यूटिलिटीज़ एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) ने अपने साकची वॉटर वर्क्स में क्लोरीन डाइऑक्साइड प्लांट का उद्घाटन किया। टाटा स्टील के उपाध्यक्ष कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरा रामम ने उद्घाटन किया। मौके पर टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर, टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय और टाटा स्टील एवं टाटा स्टील यूआईएसएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। नया क्लोरीन डाइऑक्साइड प्लांट जल शोधन दक्षता को बढ़ाता है और पारंपरिक क्लोरीन गैस के संचालन से जुड़े जोखिमों को समाप्त कर संचालन सुरक्षा में सुधार करता है। इस उन्नत तकनीक के अपनाने से गुणवत्ता आश्वासन ढांचे को और मजबूत किया गया है, जिससे जमशेदपुर के नागरिकों को सुरक्षित और पीने यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.