जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी कंपनी टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा का रविवार को अचानक निधन हो गया। करीब 55 वर्षीय सिन्हा अपने आवास पर थे, तभी अचानक उन्हें खून की उल्टी होने लगी। परिजन तत्काल उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की पुष्टि टाटा स्टील प्रबंधन ने की है।ऋतुराज सिन्हा को एक मिलनसार, शांत और मृदुभाषी अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्य संस्कृति की वजह से वे टाटा स्टील समूह और उससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण यूनिट्स में शीर्ष पदों पर रहे। जमशेदपुर में भी उनके नेतृत्व में कई नई नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों की शुरुआत हुई।उनकी अचानक मृत्यु से कॉरपोरेट जगत, टाटा स्टील प्रबंधन और यूनियन पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.