जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर।सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग की बैठक सोमवार को बिष्टूपुर स्थित चैम्बर भवन में हुई। इसमें स्थानीय वेंडरों को टाटा स्टील में प्राथमिकता देने, वेंडरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा इन पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में टाटा स्टील के प्रोक्योरमेंट विभाग के उच्च अधिकारी रंजन सिन्हा, राणा दास, रजत मधुर, आशुतोष पाणीग्रही, अभिषेक कुमार, संग्राम केशरी पांडा, विशाल चंद्रा तथा उनकी टीम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसकी जानकारी उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया और सचिव बिनोद शर्मा ने संयुक्त रूप से दी। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि देश में स्टील की मांग में जल्द सुधार होगा। चैम्बर, टाटा स्टील और स्थानीय वेंडरों के बीच सेतु का कार्य कर रहा है तथा समय-समय पर वेंडरों की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.