जमशेदपुर, जून 21 -- टाटा स्टील में अब आंतरिक रिक्तियों के विरुद्ध चयनित कर्मचारी दूसरे लोकेशन पर भी भेजे जाएंगे। चयनित कर्मचारियों का एक पैनल बनेगा। यह पैनल छह माह के लिए वैध होगा। इसी पैनल से दूसरे लोकेशन पर भेजे जाएंगे। इसकी शुरुआत टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष के विभाग लाइम प्लांट से की जा रही है। लाइम प्लांट में सहायक इंजीनियर के लिए आंतरिक बहाली निकली है। इसके लिए जारी नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है। रिक्तियों को भरने के लिए उपयुक्त चयन कमेटी बनेगी। यह कमेटी उस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का शॉर्ट लिस्ट तैयार करेगी। इस शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का पैनल बनेगा। दूसरे लोकेशन पर उसी ग्रेड का पद रिक्त होने पर उसे उस पैनल से ही भरा जाएगा। यानी लाइम प्लांट में ब्लॉक-4 के लिए चार उम्मीदवारों का पैनल बना है। अगर कलिंगानगर में ब्लॉक-4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.