जमशेदपुर, फरवरी 23 -- टाटा स्टील के अधिकारियों के बोनस और वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए उनके वित्तीय वर्ष 2025-26 में किए गए प्रदर्शनों का मूल्यांकन की प्रक्रिया टैलेंट रिव्यू (टीआर) शुरू हो गई है। कंपनी के जमशेदपुर वर्क्स सहित कलिंगनगर, मेरामंडली और माइंस डिवीजन के लगभग 10 हजार अधिकारियों का मूल्यांकन होना है। अधिकारियों के कार्यों के मूल्यांकन के बाद मार्च के अंत में परफॉरमेंस रिवार्ड (बोनस) और 1 अप्रैल से प्रभावी प्रमोशन की घोषणा की जाएगी। टैलेंट रिव्यू के नतीजों पर ही बोनस और प्रमोशन तय होंगे, लिहाजा कंपनी के सभी यूनिट्स में अधिकारियों की नजरें इस प्रक्रिया पर टिकी है। अधिकारियों ने एक वर्ष के लक्ष्य और उपलब्धियों का विवरण ईमेल के माध्यम से अपने रिपोर्टिंग इंचार्ज को सौंप दिया। मूल्यांकन पदानुक्रम के अनुसार किया जा रहा है। असिस्टेंट मैने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.