जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- जमशेदपुर स्थित सीजीएसटी और सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर ने टाटा स्टील को 1132.18 करोड़ रुपये के भुगतान का आदेश जारी किया है। इस संबंध में टाटा स्टील लिमिटेड ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उसे 18 दिसंबर को एक ऑर्डर प्राप्त हुआ है, जिसमें विवादित टैक्स के रूप में 493.35 करोड़ रुपये और 638.83 करोड़ रुपये की पेनल्टी के साथ ब्याज भुगतान का निर्देश दिया गया है। यह आदेश वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 की अवधि के लिए कथित तौर पर गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम से जुड़ा है, जिसे लेकर इस साल की शुरुआत में शो कॉज नोटिस जारी किया गया था। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, टाटा स्टील ने अपने नियमित कारोबारी संचालन के दौरान पहले ही 514.19 करोड़ रुपये का जीएसटी भुगतान कर दिया था, जिसे नोटिस में समायोजित करने का प्रस्ताव था। इसके बाद विवाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.