जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- टाटा स्टील को वर्ल्ड स्टील की ओर से लगातार आठवें वर्ष स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियन 2025 का सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में वर्ल्ड स्टील की बोर्ड ऑफ मेंबर्स की स्पेशल जनरल मीटिंग के दौरान दिया गया। टाटा स्टील उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है, जिन्हें यह उपाधि लगातार आठवीं बार प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि यह सम्मान वर्ष 2018 में शुरू किया गया था। इस उपलब्धि पर कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन ने कहा कि यह सम्मान सस्टेनेबल स्टील मेकिंग की दिशा में हमारे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। कंपनी पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और जिम्मेदार कारोबारी नीतियों को अपनाकर कार्य कर रही है। सस्टेनेबिलिटी चैंपियन बनने के लिए कंपनियों को वर्ल्ड स्टील सस्टेनेबिलिटी चार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.