जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट के कोड रोलिंग मिल विभाग में सितंबर में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। कर्मचारियों के प्रोत्साहन एवं हौसला बढ़ाने के लिए शुक्रवार को केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट वन शेयर्ड सर्विसेज प्रबाल घोष ने सीआरएम विभाग द्वारा किए गए प्रदर्शन पर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। साथ में आने वाले 2030 में टाटा स्टील के लिए जो चुनौतीपूर्ण रहेगा, उसके लिए कमर कसकर तैयार रहने का मंत्र दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि आगे भी नए-नए रिकॉर्ड को कायम करते हुए नई ऊंचाइयों को छूने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत में चीफ अजय झा ने विभाग के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज मौजूद थे। ...