जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- टाटा स्टील के फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस में रोटेशन सिस्टम 1 सितंबर से लागू किया गया है। इसके तहत महिला कर्मचारियों को भी दूसरे विभागों में भेजा गया है। प्रथम चरण में 40 कर्मचारियों को दूसरे जगह भेजा गया है। कर्मचारियों ने इस नियम का विरोध जताने के लिए गुरुवार शाम 5 बजे अध्यक्ष से मिलने यूनियन ऑफिस पहुंचे। दो घंटे के इंतजार के बाद अध्यक्ष के नहीं आने पर निराश होकर लौट गए। कर्मचारियों के साथ विभागीय कमेटी मेंबर भी यूनियन पहुंचे थे। कर्मचारियों ने बताया कि बिना कोई मापदंड तय किए कर्मचारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेज दिया गया। इसमें वैसी महिला कर्मचारी भी शामिल हैं, जिसने रात्रि पाली की ड्यूटी के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किया है। कर्मचारियों को भेजने में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.